Flash Story
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन

किरण जान्दू बनीं महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग की हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष

– संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों को मिलेगी नई गति
हनुमानगढ़। महाराजा सूरजमल संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाते हुए राजस्थान में महिला विंग के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में संगठन की राजस्थान महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया ने हनुमानगढ़ जिले के लिए नई जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। पत्रकार कॉलोनी, सिविल लाइन्स निवासी किरण जान्दू पत्नी अनिल जान्दू को महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग, हनुमानगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।यह नियुक्ति संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता फौजदार के मार्गदर्शन और कुशल निर्देशन में की गई है। प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया द्वारा प्रदेशभर में जिला कार्यकारिणियों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि संगठन की विचारधारा और उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें। संगठन के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि  किरण जान्दू की नेतृत्व क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व, संगठनात्मक दक्षता, समर्पण और निरंतर सक्रियता से हनुमानगढ़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों को नई गति प्राप्त होगी तथा जिलास्तर पर एक सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित संगठन मजबूती से स्थापित होगा। महाराजा सूरजमल संगठन को पूर्ण विश्वास है कि किरण जान्दू के नेतृत्व में संगठन समाजहित, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में नई ऊँचाइयों को छुएगा। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के कार्यों में उनकी भूमिका प्रेरणादायी सिद्ध होगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण जान्दू ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल संगठन का मुख्य उद्देश्य भरतपुर के वीर जाट शासक महाराजा सूरजमल के न्यायप्रिय शासन, दूरदर्शी सोच और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि संगठन देशभर में ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, शिक्षा के प्रसार, सामुदायिक विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। किरण जान्दू की इस नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवियों, महिला संगठनों, जाट समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हनुमानगढ़ जिले में संगठन एक नई पहचान स्थापित करेगा। उल्लेखनीय है कि किरण जान्दू के पति अनिल जान्दू राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं तथा वर्तमान में युवा जाट मंच भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय तेज वीर सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव का लाभ भी निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। इस नियुक्ति के साथ ही महाराजा सूरजमल संगठन ने महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर स्पष्ट किया है।

WhatsApp Image 2026-01-30 at 1.09.06 AM.jpeg
Back To Top