बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में श्री अनिल चिन्दा, प्रभारी यातायात द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्काउट गाइड कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन के प्रांगण में बाहर से आए हुए NCC प्रशिक्षणरत एवं BSTC के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा नशे का अवैध व्यापार करने वालों की सूचना पुलिस विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” की शपथ भी दिलाई गई। 🚨

