Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का किया गया निरीक्षण

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में तनवीर चौधरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ के निर्देशन में  गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ द्वारा राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह हनुमानगढ़ का निरीक्षण किया गया। सचिव  गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया द्वारा राजकीय किशोर एवं संप्रेक्षण गृह हनुमानगढ़ की कार्य प्रणाली, उनके द्वारा संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों तथा पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालकों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं मनोरंजन हेतु खेल आदि की व्यवस्थाओं और उन्हें मिलने वाले खाने आदि की क्वालिटी की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा सम्प्रेषण गृह में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विधि से संघर्षरत बालकों को उनके अधिकारो, निःशुल्क विधिक सहायता व बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उक्त के साथ राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह स्थित पालना गृह का भी निरीक्षण भी किया गया।

Back To Top