Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

परीक्षा पूर्व तनाव मुक्त करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण

हनुमानगढ़। नार्थ पॉइंट पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण दल ऐतिहासिक स्थल बुढ़ा जोहड़ तथा गंगानगर स्थित अंध विद्यालय के लिए रवाना हुआ। विद्यालय परिसर से भ्रमण दल को शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह कौशिक, पार्षद बलराज सिंह, सौरभ शर्मा एवं पार्षद मनोज बड़सीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है। बुढ़ा जोहड़ जैसे ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन करने से बच्चों में अपने अतीत के प्रति जिज्ञासा और गर्व की भावना विकसित होती है।
विद्यालय की प्रिंसिपल अनु चावला ने बताया कि परीक्षा से पूर्व बच्चों में तनाव की स्थिति देखी जाती है। ऐसे में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तरोताजा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और समूह में कार्य करने की भी सीख मिलती है।
शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिंह कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में इतिहास और सामाजिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है। जब विद्यार्थी किसी स्थल को प्रत्यक्ष देखते हैं तो उन्हें विषय को समझने में अधिक आसानी होती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भ्रमण दल में शिक्षकों की देखरेख में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। सभी विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को अनुभवात्मक बनाते हुए विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

Back To Top