Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

गोलूवाला पुलिस की छवि बिगाड़ने की साजिश? ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा समर्थन पत्र

हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में इन दिनों पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां एक ओर पुलिस नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस और थानाधिकारी तेजवंत सिंह की छवि धूमिल करने की कोशिशें की जा रही हैं। आइए देखते हैं क्या है पूरा मामला।

हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक को लिखे एक पत्र में स्थानीय नागरिकों ने गोलूवाला पुलिस का पुरजोर समर्थन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से एसएचओ तेजवंत सिंह ने कमान संभाली है, इलाके में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

गुरुद्वारा प्रकरण में सूझबूझ: पत्र में याद दिलाया गया कि पिछले दिनों ‘गुरुद्वारा श्री मेहताबान साहिब’ का विवाद काफी गहरा गया था। उस दौरान एसएचओ तेजवंत सिंह ने अपनी कुशलता से न केवल माहौल को शांत कराया, बल्कि कानून व्यवस्था को भी बिगड़ने से रोका।

नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार: वर्तमान में पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है, जिससे अपराधियों में खौफ है।

भ्रामक प्रचार का आरोप: ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की इसी सख्ती से बौखलाए कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक खबरें फैलाकर पुलिस का मनोबल गिराना चाहते है

“ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त ‘व्यवस्थात्मक’ कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस बिना किसी दबाव के नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रख सके।”

Back To Top