Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

मनीष राणा का बड़ा बयान: 2028 और 2036 में भारत जीतेगा अधिक पदक

हरियाणा हिसार: राजेश सलूजा

हैदराबाद में तेलंगाना राज्य साइकलिंग संघ भारतीय साइकलिंग महासंघ तथा भारतीय पैरा ओलंपिक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा सड़क साइकिलिंग प्रतियोगिता एवं प्रथम राष्ट्रीय पैरा ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सड़क साइकिलिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग 18 किलोमीटर तथा 12 किलोमीटर की व्यक्तिगत समय परीक्षण स्पर्धा कनिष्ठ वर्ग एवं विशेष श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई। प्रथम पैरा ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता उस्मानिया यूनिवर्सिटी के साइकलिंग बैलोड्रम में 1 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 4 किलोमीटर व्यक्तिगत पीछा दौड़ परस्यूट तथा 200 मीटर तीव्र गति दौड़ का आयोजन किया गया।
एमसी-2 वर्ग की 4 किलोमीटर व्यक्तिगत पीछा दौड़ में आंध्र प्रदेश के अरशद शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तेलंगाना के आर्यवर्धन ने द्वितीय स्थान तथा बिहार के जलालुद्दीन अंसारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
1 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में अरशद शेख ने स्वर्ण पदक, आर्यवर्धन ने रजत पदक तथा जलालुद्दीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
महिला सी-3 वर्ग में गुजरात की विश्वाबेन ने तीन स्वर्ण पदक व्यक्तिगत समय परीक्षण, तीव्र गति दौड़ तथा 3000 मीटर व्यक्तिगत पीछा दौड़ में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर पैरा ओलंपिक कमेटी के डायरेक्टर मनीष राणा ने कहा कि यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 के ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक खेलों तथा वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, ताकि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय, एशियाई एवं राष्ट्रमंडल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करें।
प्रतियोगिता के दौरान आदित्य मेहता फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों का वर्ग निर्धारण परीक्षण किया गया। फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में पैरा ओलंपिक समिति से मनीष राणा, भारतीय साइकिलिंग महासंघ की ओर से मनीष साहनी, दत्तात्रेय, प्रशिक्षक विजय भास्कर रेड्डी, धर्म तेजा, कृष्ण यादव तथा हरियाणा से जगदीश असीजा सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top