Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल साबित हुई : का. स्वर्ण सिंह विर्क*

ऐलनाबाद , 21 फरवरी( रमेश भार्गव ) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की करीवाला शाखा की मीटिंग का. शमशेर सिंह काहलों की अध्यक्षता में गांव करीवाला के पार्टी कार्यालय बाबा लाभ सिंह कक्का भवन में सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम गत दिनों दिवंगत का. कशमीर सिंह पुत्र संतोख सिंह, का. करनैल सिंह असपाल की पत्नी बेअंत कौर एवं का. राज कुमार सुचान की पत्नी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। शाखा सचिव का. रेशम सिंह ने गत वर्ष के पार्टी कार्यों की समीक्षा की। का.कश्मीर सिंह हांडा ने पार्टी का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पार्टी के नये भवन के निर्माण हेतु समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया गया। मीटिंग में आगामी वर्ष हेतु का. रेशम सिंह संन्धू को पुन सचिव एवं मास्टर लकखा सिंह विर्क व का. हरकेवल सिंह को सह सचिव चुना गया। मीटिंग में सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाकपा नेता का. स्वर्ण सिंह विर्क ने सीपीआई के संघर्षों एवं बलिदान भरे ऐतिहास पर प्रकाश डाला एवं आजाद भारत के सर्वोपरि विकास में पार्टी के जन आंदोलनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को विभाजनकारी एवं कारपोरेट परस्त नीतियों की वजह से आज आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। केन्द्र सरकार ने किसान के साथ किए वायदे पूरे करने की बजाए बीज बिल 2025 एवं भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता भारतीय कृषि की तबाह करने वाला सिद्ध होगा। यह सरकार देश के युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल सिद्ध हुई है। मजदूरों से लम्बी लड़ाईयों क बाद प्राप्त अधिकारों को छीना जा रहा है। वर्तमान दौर में केन्द्र की जन विरोधी सरकार का मुकाबला करने हेतु भाकपा को और अधिक मजबूत करना होगा। मीटिंग में किसान नेता बलराज सिंह बणी, रणजीत सिंह काहलो, डा. कशमीर सिंह, कुलदीप सिंह विर्क, करनैल सिंह असपाल, दलीप सोलंकी, हरदेव सिंह सिद्धू इत्यादि उपस्थित थे।

Back To Top