आम आदमी पार्टी जिला हनुमानगढ़ द्वारा आज आप आपरे साथे अभियान के तहत नरेगा मजदूरों से संवाद स्थापित किया गया।आज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में ओबीसी विंग के जिला अध्यक्ष लीलाधर भाट, वरिष्ठ सदस्य गोपाल मेघवाल एवं सतपाल भाट के साथ ग्राम पंचायत मुंडा में मजदूरों से नरेगा साइट पर जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया।मजदूरों ने महंगाई के अनुपात में मजदूरी बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता हर साल दे रही है उन्हें खूब तनख्वाह दी जा रही है परंतु मजदूरों को नाम मात्र की मजदूरी दी जा रही है मजदूरों को मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है जिससे मजदूरों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो रही है नरेगा में पहले से देय पानी संबंधी ,मेडिकल संबंधी,छाया संबंधी,उपकरण संबंधी और देय अन्य सुविधाओं को धीरे धीरे मजदूरों से छीन लिया है और महंगाई का लिबास मजदूरों को औढ़ा दिया गया है मजदूरों को 7 से 8 किलोमीटर तक काम करने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है महिला मजदूरों ने नरेगा में कार्यरत गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव के समय महिला कर्मचारियों की तरह अवकाश की मांग करते हुए बताया कि उन्हें भी सरकारी महिला कर्मचारियों की तरह प्रसव के दौरान छुट्टी देते हुए छुट्टियों की मजदूरी देनी चाहिए साथ ही महंगाई के अनुपात में मजदूरी बढ़ानी चाहिए।साथ ही नरेगा साइट के दूर होने पर वहाँ पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे महिला मजदूरों को विशेषकर राहत मिल सके।साथ ही नरेगा मजदूरों को 125 दिनों की पूरी मजदूरी मिलनी चाहिए।अभी तक तो 100 दिन का रोजगार गिनती के मजदूरों को ही मिल रहा है।साथ में धात्री महिला मजदूरों के स्वास्थ का ध्यान रखते हुए उनके लिए पौष्टिक आहार का भी वितरण करवाया जाना चाहिए। योग्य दंपति महिला के स्वास्थ जांच की व्यवस्था नरेगा साइट पर ही की जा कर उन्हें एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से राहत दिलवाने हेतु विशेष पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे।
