Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

होली पर्व के चलते चिकित्सा विभाग ने शुरु किया निरीक्षण अभियान, 3 मार्च तक होगा आयोजित

शुद्ध आहार मिलावट पर वार : नोहर में संग्रहित किए आठ सैम्पल*

 

हनुमानगढ़। होली पर्व को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में विशेष खाद्य सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान शुरु किया, जो 3 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, जयपुर की आयुक्त आईएएस डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में आयोजित अभियान का उद्देश्य आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। बुधवार को नोहर में खाद्य सामग्री की जांच कर आठ नमूने संग्रहित किए गए।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि होली के दौरान मावा, मिठाई, नमकीन, रंग, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है। इस अवसर पर मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए विभागीय टीमों का गठन कर नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे। अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों, डेयरियों, थोक विक्रेताओं, किराना प्रतिष्ठानों एवं अस्थायी स्टॉलों की सघन जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना एवं लाइसेंस निलंबन जैसी कार्यवाही भी शामिल है।

 

डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को खण्ड नोहर में खाद्य सामग्री की जांच की गई एवं आठ सैम्पल संग्रहित किए गए। इनमें मै. लक्ष्मी मावा भंडार से पनीर, मै. न्यू सहू मावा भंडार से मावा, मै. अंजनी इंटरप्राइजेज से दूध, मै. मेहसाना जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अपाला चिलिंग प्लाट से दूध, विनोद कुमार दुग्ध परिवहनकर्ता से दूध, मुकेश कुमार दुग्ध परिवहनकर्ता से दूध, ताराचंद दुग्ध परिवहनकर्ता से दूध, मै. श्री रामदेव घी एंड पशु आहार से नंद केसरी ब्रांड का घी का सैम्पल संग्रहित किया गया। समस्त संग्रहित सैम्पल को बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया। निरीक्षण दल में एफएसओ सुदेश कुमार, गार्ड रणवीर, हीरावल्लभ एवं गुरशरण सिंह शामिल रहे।

 

डॉ. शर्मा ने बताया कि आमजन से भी अपील की गई है कि वे केवल विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत विभागीय हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं। चिकित्सा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि होली का पर्व सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में मनाया जा सके।

Back To Top