Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

हनुमानगढ़ टाउन व जक्शन में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अलग अलग जगहों से हटाई गई रेहड़ियां

नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान, बाजार को बनाया गया अतिक्रमण मुक्त.  

हनुमानगढ़ टाउन नगर परिषद द्वारा बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए टाउन सब्जी मंडी, पुलिस थाना ,जक्शन भगत सिंह चोक,सब्जी मंडी से अवैध रूप से लगाई गई सब्जी की रेहड़ियों को हटाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आमजन को राहत मिली। नगर परिषद की इस पहल को शहरवासियों ने स्वच्छता और व्यवस्था की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। अभियान के दौरान मुख्य स्वच्छता अधिकारी प्रेमलता पुरी ने जानकारी देते हुए बताया जिला कलेक्टर डर खुशाल यादव के निर्देशानुसार नगर परिषद आयुक्त के आदेश पर बाजार क्षेत्र में फुटपाथों और सड़कों पर सब्जी लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सब्जी मंडी और पुलिस थाना के सामने अव्यवस्थित ढंग से रेहड़ियां लगने के कारण आम राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रेमलता पुरी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें और नगर परिषद का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। इस मौके पर नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षण रमनदीप कौर, जगदीश सिराव,नवल किशोर जमादार यासीन खान,बलवन्त,रतन कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर परिषद की इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Back To Top