Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

हनुमानगढ़ में लोक परिवहन बस यूनियन का चक्का जाम, टाउन बस स्टैंड में दिया धरना

मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज करने की चेतावनी

 

हनुमानगढ़। लोक परिवहन बस यूनियन हनुमानगढ़ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज टाउन बस स्टैंड परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने बसों का चक्का जाम करते हुए परिवहन विभाग और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर, चालक और परिचालक शामिल हुए, जिससे बस स्टैंड पर दिनभर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के कोषाध्यक्ष सार्दुल सिंह बुडानिया ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग द्वारा लोक परिवहन बसों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक परिवहन बसों पर नए-नए नियम और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जबकि राजस्थान रोडवेज की पुरानी और खटारा बसें धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं। यह दोहरा मापदंड किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी जायज मांगों की ओर आकर्षित किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में गंगानगर के सरकारी बस स्टैंड से लोक परिवहन बसों को भी संचालन की अनुमति देना, रोडवेज के समान 10 वर्ष की मॉडल कंडीशन लागू करना, लोक परिवहन बसों पर रोडवेज के बराबर टैक्स निर्धारित करना तथा रोडवेज बसों की फिटनेस, बीमा और मॉडल कंडीशन की समान रूप से जांच करना शामिल है। इसके अलावा यूनियन ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ से भादरा मार्ग पर रोडवेज बसें बिना वैध परमिट के चलाई जा रही हैं, जबकि रावतसर से भादरा के लिए कोई परमिट ही नहीं है। यह नियमों का खुला उल्लंघन है, लेकिन संबंधित विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। यूनियन अध्यक्ष मनोज कड़वा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव वाधवा, कोषाध्यक्ष सार्दुल सिंह बुडानिया, रिंकू वाधवा, पवन कोचर, नरेश कोचर, हनुमानदास वाधवा सहित ग्रामीण परिवहन यूनियन सहित अनेक बस ऑपरेटर, चालक और परिचालक मौजूद रहे।

Back To Top