Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जिला कलेक्टर को अपना चौदह सूत्री मांग पत्र सौंपा

हनुमानगढ़ । नारी शक्ति राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हनुमानगढ़ की साथिन प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा रानी के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर को अपना चौदह सूत्री मांग पत्र सौंपा । उन्होंने अपने ज्ञापन में ग्राम पंचायत साथिनों की न्यायोचित मांगों को शीघ्र समाधान करने की मांग की है ।

उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया कि प्रार्थीयान राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला अधिकारिता विभाग के अधीनस्थ ग्राम पंचायत पर ग्राम साथिनों के पदों पर कार्यरत हैं । ग्राम साथिन का एक पद एक ग्राम पंचायत में निश्चित है । जिसका कार्य क्षेत्र पूरी ग्राम पंचायत का रहता है । ग्राम पंचायत साथिनों के पदों पर नियुक्ति से लेकर आज तक मानदेय में नाम मात्र की बढ़ोतरी हुई है । जबकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी हमारे मानदेय से अधिक है । न्यूनतम मजदूरी वाले मजदूर का कार्य समय मात्र 8 घंटे रहता है । जबकि हमारे कार्य समय की कोई समय सीमा तय नहीं है । आम दिनों में 10 से 15 घंटों तक कार्य करना पड़ता है । इसके बावजूद ग्राम साथिनों की पंचायत क्षेत्र में कहीं बैठक करने के लिए स्थान आरक्षित नहीं है । इसी के चलते ग्राम साथिनो ने अपनी 14 सूत्री मांगों को शीघ्र हल करने की मांग की है ।

Back To Top