Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद में चौ. देवीलाल पार्क के विकास कार्यों की एस.डी. एम ने की जांच

ऐलनाबाद, 12 मार्च (रमेश भार्गव ) शहर के चौधरी देवीलाल पार्क में नगर पालिका द्वारा करवाए गए शेड व अन्य विकास कार्यों की गुरुवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक पारस भागोरिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

उपमंडल अधिकारी को नगर पालिका द्वारा पार्क में करवाए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की आशंका को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक पारस भागोरिया ने पार्क में बनाए गए शेड सहित अन्य विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और नगर पालिका सचिव रविंद्र कुमार को कुछ दस्तावेज व उनकी पूरी जानकारी लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचने के आदेश भी दिए।

योगा सेड के नीचे लगाए गए मार्बल की बहुत सी टाइल टूटी हुई मिली और उनका लेवल भी एक जैसा नहीं था जिस पर उपमंडल अधिकारी नागरिक ने उन्हें रिपेयर करने के भी आदेश दिए है।

नगर पालिका सचिव रविंद्र कुमार ने उपमंडल आधिकारिक नागरिक पारस भगोरिया को बताया कि कल उनकी हाउस मीटिंग होने के कारण वह उपमंडल कार्यालय में हाजिर नहीं हो सकते मगर उसके अगले दिन वह निर्माण कार्य से संबंधित सभी दस्तावेज लेकर उप मंडल कार्यालय में पहुंच जाएंगे।

इस दौरान के सचिव रविंद्र कुमार, एमई प्रवीण मलिक, जेई अजय, सर्वजीत सिंह व सूरज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Back To Top