Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

जनता की आवाज भगवान की आवाज है और जनता ने मुझे कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाने को कहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद , 16 मार्च( रमेश भार्गव ) इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा चुनाव में वोट देने के मुद्दे पर कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है और जनता ने मुझे कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाने को कहा है। ऐसे में पार्टी के दोनों विधायक मतदान से अनुपस्थित रहेंगे। कांग्रेस से हमारी दूरी पहले से ही है। वही बीजेपी ने पिछले ग्यारह सालों में जातिवाद, सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और विधायक रामकुमार गौतम की भाषा इनेलो विरोधी रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी हमारे बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। हम बीजेपी को वोट किसी कीमत पर नहीं देंगे। इस दौरान इनेलो के दोनों विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला भी उनके साथ मौजूद रहे।

चुनाव से पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा 37 विधायकों के समर्थन का दावा करते थे। लेकिन ऐसा नहीं होता लग रहा। कांग्रेस में भी कुछ विरोधी है। मतदान के दौरान भूपेंद्र हुड्डा परेशान दिखाई दे रहे थे। कांग्रेस अपने 37 विधायकों को संभाले। विधानसभा चुनाव में सारी टिकट भूपेंद्र हुड्डा ने बांटी है। क्रॉस वोटिंग के लिए वही जिम्मेदार होंगे। कांग्रेस में 100 करोड़ रुपए देकर राज्यसभा सांसद बनते हैं। बीजेपी बताए उसने कितने खर्च किया। मीडिया के अनुसार बीजेपी द्वारा कांग्रेस विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए में खरीदा जा रहा है। कांग्रेस को विधायकों की खरीद फरोख्त पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।

आज विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है। जो लोकतंत्र के खिलाफ है। जिस पार्टी के विधायक बिकते है, तो उस पार्टी पर भी सवालिया निशान लगता है। हॉर्स ट्रेडिंग में खरीदने वाले और बिकने वाले दोनों ही पक्ष दोषी होते हैं। इसका कारण ये है कि टिकट देते समय सही प्रत्याशी को नहीं चुना गया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए भी कानून बनाना चाहिए। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर भी 6 साल चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के वोट मांगने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नांदल का कॉल आया था। मेरे वोट डालने या नहीं डालने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 1 पर्यवेक्षक भेजा था। उनके फीडबैक मिलने के बाद हमने मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया है। हरियाणा में 3 पार्टी प्रदेश का नाश कर रही हैं। कुल मिलाकर बीजेपी सांपनाथ है, कांग्रेस नागनाथ है और तीसरा बिच्छू नाथ है। तीन में से एक पार्टी को तो जनता ने साइडलाइन कर दिया है। आगे 2029 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को भी जनता आइना दिखा देगी।

Back To Top