Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

जिला की सभी नगर परिषद व पालिकाओं में और बेहतर होगी सफाई व्यवस्था: डीएमसी

ऐलनाबाद , 17 मार्च( रमेश भार्गव )जिला सिरसा में दो नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं में आम नागरिकों की विशेषकर स्वच्छता संबंधी व अन्य सार्वजनिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 24म7 व्हाट्सएप आधारित जन शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की गई है। आम नागरिक अब व्हाट्सएप के माध्यम से घर बैठे सफाई व्यवस्था संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिसका समाधान 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि जिला सिरसा की नगर परिषद सिरसा व डबवाली और नगरपालिका ऐलनाबाद, कालांवाली व रानियां में एक-एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया हैं, जोकि चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। इस नंबर के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचा सकेंगे। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों सहित अन्य सार्वजनिक समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सिरसा के लिए 93060-58901, डबवाली के लिए 93061-45381, कालांवाली के लिए 82781-21016, रानियां के लिए 97283-65553 व ऐलनाबाद के लिए 93069-48448 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण अनिवार्य रूप से 24 घंटे के भीतर किया जाएगा। विशेष रूप से स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर उसी दिन किया जाएगा। यदि कोई नागरिक यह प्रमाण प्रस्तुत करता है कि उसकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सभी नगर परिषदों और नगरपालिकाओं को यह भी निर्देश दिए कि जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर की जानकारी सभी वार्ड समिति सदस्यों और वार्ड पार्षदों तक पहुंचाई जाए। साथ इस सुविधा के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जाए। इसके अलावा कार्यकारी अधिकारी

Back To Top