Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुद्धा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू

ऐलनाबाद, 22 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला के नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को माखोसरानी मोड़ चौपटा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि हरदत पुत्र सुरेश निवासी गांव कागदान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 18 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे उसने अपना मोटरसाइकिल बस स्टैंड चौपटा में खड़ा कर किसी काम के लिए चला गया । शाम करीब 6 बजे वापस आकर देखा तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाथूसरी चौपटा थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू पुत्र महावीर निवासी गांव सदलपुर, जिला हिसार को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित माखोसरानी मोड़ चौपटा क्षेत्र से काबू कर लिया । नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है ।

Back To Top