ऐलनाबाद,28 मार्च (रमेश भार्गव )जिला के गांव खारिया मे हरियाणा के पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमन्त्री स्व चौ.बंसीलाल जी की 20वी पुण्यतिथि मनायी गयी इसकी अध्यक्षता चौधरी सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल क्लब के प्रधान भरत लाल मेहता व युवा नेता पूर्व कोआप्रेटिव पैक्स के वाईस चेयरमैन ने की , सभी सदस्य ने स्व. बंसीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये व श्रद्धांजलि अर्पित की भरत लाल मेहता ने पूर्व मुख्यमन्त्री बंसीलाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वरा करवाए गए कार्यो को विस्तार से व्याख्या ,ओर उनको याद किया इस मोके पर युवा को.आपरेटिव सॉसाययटी पैक्स के वाइस चेरमैन गौरव मेहता ने कहा की चौधरी साहब को जनता कभी भूल नही सकती हर वर्ग के मसीहा स्व.चौधरी बंसीलाल ने समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागु किया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, यहां 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया.पूरे हरियाणा में उनकी पुत्रवधू किरण चोधरी, और हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी , चोधरी साहब के अधुरे सपनो को हरियाणा में घूम कर साकार कर रही है चौधरी बंसीलाल जी का सपना था कि हर किसान को पानी मिले, हर टेल तक पानी पहुंचे इससे किसान खुशहाल हो और वह अपनी फसल को ज्यादा से ज्यादा उत्पन्न कर सके आज उनक़े सपने पोती कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पूरा कर रही है इस मौके पर ओमप्रकाश मेहता ,गौरव मेहता ,नरेश कुमार चावला , सतीश चावला, बलदेव चावला , ओमप्रकाश सिहमार, पूर्व पंचायत मेंबर, सतपाल, रवि मेहता, साहिल चावला, चुनी लाल पूनिया , राजा सोनी, अनिल मेहता,जीत बाल्मिकी ,जकाउद्दीन खान, , और अन्य लोग मौजूद थे

