Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

महिलाएं बाल कल्याण सेवा समिति द्वारा “महिला आत्मरक्षाकौशल प्रशिक्षण /साइबर अपराध जागरूकता शिविर का शुभारंभ दिनांक 30 मार्च

महिलाएं बाल कल्याण सेवा समिति द्वारा “महिला आत्मरक्षाकौशल प्रशिक्षण /साइबर अपराध जागरूकता शिविर का शुभारंभ दिनांक 30 मार्च सोमवार से हनुमानगढ़ जंक्शन के बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज महाविद्यालय में किया जाएगा। शिविर के तहत राजस्थान महिला पुलिस के प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न दांव पेंच मास्टर ट्रेनर द्वारा सिखाए जाएंगे। साथ ही साइबर विशेषज्ञ बढ़ते साइबर अपराध के खतरों से छात्र-छात्राओं को सावधान रहने और बचाव के उपाय बताएंगे। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है ताकि वह किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपनी सुरक्षा बिना डरे स्वयं भी कर सके। महिला में बाल कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा की आत्मरक्षा के टिप्स और तकनीक सीखने से छात्रों में आत्म विश्वास और सुरक्षा का एहसास होगा, जो भविष्य में उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा यह शिविर प्रतिदिन महाविद्यालय टाइम में सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक चलेगा जिसकी अवधि सात दिन की रहेगी । महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले वर्षों से समय समय पर महिला पुलिस के सहयोग से सेल्फ डिफेंस और साइबर जागरूकता शिविरों का
का आयोजन विद्यालय और महाविद्यालयो में किया जा रहा है।

Back To Top