Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मान

चूरू, 31मार्च। महेन्द्र सिंह बड़सरा के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं शिक्षक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रघुवीर स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (चूरू) संगीता मानवी, संयुक्त निदेशक कार्यालय निदेशालय बीकानेर की अनुसूईया, डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र शर्मा एवं उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार सैनी एवं जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अम्बेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक व सलाहकार शिशराम माहिच, अजाक के जिलाध्यक्ष राजकुमार चिडदिया, प्रदेश सदस्य हंसराज, राजस्थान राज्य संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण एवं जिलामंत्री फूलसिंह बूरडक, बड़सरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह, रेसला शिक्षक संघ के अमित सहारण व सुरेन्द्र शर्मा, शेखावाटी मिशन 100 के प्रतिनिधि रामावतार भादाला के नेतृत्व में टीम, लोकतांत्रिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गोदारा भी मौजूद रहे।
साथ ही सियाराम शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री उम्मेद डूडी, राजकुमार मूंड, रेसटा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र, समाजसेवी शुभकरण जानू, प्रदेश मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र धायल तथा जिले के रेसा शिक्षक संघ परिवार की ओर से धर्मेन्द्र मूंड, विजय कुमार धीनवाल, कुलदीप राव एवं रेसापी शिक्षक संघ परिवार से जितेन्द्र बुडानिया व परमेन्द्र कुल्हार सहित अनेक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सभा में उपस्थित सभी अतिथियों ने महेन्द्र सिंह बड़सरा को राजकीय सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण सम्मान, सौहार्द एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

Back To Top