Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक में शानदार परिणामों का उत्सव, टॉप छात्राओं का हुआ सम्मान

हनुमानगढ़। प्राविधिक शिक्षा मण्डल, राजस्थान (BTER) की सेमेस्टर परीक्षाओं के घोषित परिणामों में श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार सफलता का उत्सव मनाने के लिए संस्थान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फैशन डिजाईन डिप्लोमा की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर की ख्यातिप्राप्त फैशन डिज़ाइनर रीत गीत क्रिएशन की संचालिका सीमरण और कीरत बुटीक की संचालिका अमरजीत ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अपने प्रेरक संबोधन में सीमरण ने कहा कि आज की कामकाजी महिला को घर और कार्यस्थल दोनों जगह मेहनत और संतुलन बनाए रखना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सफल फैशन डिज़ाइनर बनने के लिए हमेशा सीखने की भावना और सब्र बनाए रखना आवश्यक है।
अमरजीत कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका जन्म छोटे से कस्बे रावला में हुआ, लेकिन हनुमानगढ़ में विवाह के बाद उन्हें फैशन की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला और इसी से उनका डिज़ाइनर बनने का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि सिलाई का प्रारंभिक ज्ञान उन्हें अपने पिता से मिला, जिसे आगे चलकर श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक में शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से निखारने का अवसर मिला। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि फैशन क्षेत्र में अवसर बहुत हैं, लेकिन आज के समय में बाज़ार में प्रतिस्पर्धा भी काफी अधिक है। इसलिए यदि हम रचनात्मक (क्रिएटिव) होंगे और हर क्षेत्र की अच्छी जानकारी तथा कौशल विकसित करेंगे, तभी इस क्षेत्र में लंबे समय तक टिक पाएंगे और सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
संस्थान की छात्राओं ने सेमेस्टर परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। नवजोत कौर और राधिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट 10 CGPA प्राप्त कर संस्थान को विशेष गौरव दिलाया। इसके अतिरिक्त नताशा, प्रियंका, प्रतिभा, अश्मंदीप, दिव्या, खुशी, अमनदीप और अर्शदीप ने 9.8 से अधिक CGPA प्राप्त कर फैशन डिज़ाइन अध्ययन में अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया।
संस्थान के निदेशक आनन्द जैन ने इस उपलब्धि पर सभी छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम संस्थान में उपलब्ध मजबूत शैक्षणिक वातावरण, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रचनात्मक मार्गदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और रचनात्मक सोच से भी सशक्त बनाना है ताकि वे

Back To Top