Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

फर्जी लिंक के जरिए 53,700 रुपये की ठगी करने के मामले मे आरोपी राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार ।

ऐलनाबाद, 4 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा साइबर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फर्जी लिंक के जरिए 53,700 रुपए की ठगी करने के मामले मे आरोपी को राजस्थान के नागौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया की भूर्टवाला निवासी पीङित व्यक्ति रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि बीती 11 फरवरी 2026 को उसके व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबरो से बीबीटीवी नाम का एक लिंक आया जैसे ही लिंक को क्लिक किया तो बीबीटीवी नाम का एक एप डाउनलोड हो गया । कुछ समय उपरांत ग्रामीण बैंक में उसके खाते से 53,700 रुपए कट गए । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जब तक पीङित व्यक्ति को एहसास हुआ तब तक साइबर अपराधियों ने उसे 53,700 रुपए का चुना लगा दिया था । पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सिरसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। जाँच के दौरान साइबर थाना सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और घटना में संलिप्त आरोपी छोटू राम पुत्र मूलाराम निवासी नगढी ,जिला नागौर राजस्थान को नागौर से काबू कर लिया है । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है । साइबर थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिरसा पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन लिंक, निवेश या टेलीग्राम ऑफर में लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को दें।

Back To Top