Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की मंडियों में किसानों की सहायता के लिए किसान कष्ट निवारण केंद्र खोल कर अपना वादा किया पूरा

ऐलनाबाद,, 4 अप्रैल( रमेश भार्गव ): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला द्वारा मंडियों में किसानों को उनकी फसल बेचने में कोई परेशानी न आए उसके लिए सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोलने के किए गए वादे को पूरा करते हुए सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोल दिए हैं। सभी किसान कष्ट निवारण केंद्रों पर इनेलो के सभी जिला अध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई गई है। सभी किसानों को सरकार द्वारा लागू किए गए बायोमेट्रिक सत्यापन, टै्रक्टर ट्रॉली पर नंबर प्लेट और अन्य मनमानी शर्तों ने बुरी तरह से परेशान किया हुआ है। किसान कष्ट निवारण केंद्र खुलने के बाद भारी संख्या में किसान अपनी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। मंडियों में किसानों के साथ किए जा रहे शोषण के खिलाफ इनेलो पार्टी द्वारा खोले गए किसान कष्ट निवारण केंद्रों की इस पहल को किसान बहुत सराह रहे हैं और फसल बेचने में मिल रही मदद से बेहद खुश हैं। इनेलो के पदाधिकारी भी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभा रहे हैं और किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलकर उनका तुरंत निवारण कर रहे हैं। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं पीएसी के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव सम्पत सिंह ने अलग अलग मंडियों में जाकर किसान कष्ट निवारण केंद्रों का जायजा लिया और किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसानों की परेशानियों को समझते हुए किसी राजनीतिक पार्टी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों में हुई ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल के लिए भी इनेलो पार्टी ने आवाज उठाते हुए तुरंत विशेष गिरदावरी करवा कर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग भी की है।

Back To Top