Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया* 

ऐलनाबाद, 4 अप्रैल( रमेश भार्गव) डीएसपी संजीव बल्हारा ने नागरिक अस्पताल सिरसा स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचाराधीन नशे से पीड़ित 20 युवाओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को फल आदि वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

डीएसपी बल्हारा ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे तुरंत केंद्र के स्टाफ या पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि उनकी सहायता की जा सके।

नशे से पीड़ित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने 20 युवाओं की काउंसलिंग करवाई और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया है, ताकि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

डीएसपी संजीव बल्हारा ने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है और स्वयं नशा छोड़ना चाहता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। समय रहते उचित उपचार मिलने से ऐसे व्यक्तियों का जीवन सुधारा जा सकता है और उन्हें समाज में पुनः स्थापित किया जा सकता है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टर पंकज शर्मा एवं अन्य स्टाफ ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Back To Top