Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

आज भारत के उप प्रधानमंत्री जन नायक चौधरी देवीलाल जी की 25वी पुण्यतिथि मनाई गई*

ऐलनाबाद,6 अप्रैल( रमेश भार्गव) आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं जननायक ताऊ चौ देवी लाल जी की 25वीं पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने अपने सभी साथियों सहित उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ऐलनाबाद में ताऊ देवीलाल चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके महान योगदान को नमन किया गया। और सभी ने उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

किसानों-कमेरों के मसीहा, सादगी एवं जनसेवा के प्रतीक, हमारे प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं हरियाणा के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले जननायक चौधरी देवीलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ताऊ देवीलाल जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर एवं शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनहित की राजनीति आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, उनकी सोच एवं उनकी नीतियां सदैव हमें समाज सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेंगी। इस मौके पर सुरजीत सिहाग , गोरी शंकर बुमरा , रोताहश देहडु , राजेश राय , रमेश कुमार , गौरी शंकर लढ़ा और भी कार्यकर्ता मौजूद थे

Back To Top