Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

सीजेएम प्रवेश सिंगला ने किया जिला सैनिक बोर्ड स्थित लीगल ऐड क्लीनिक का दौरा

ऐलनाबाद , 10 अप्रैल( रमेश भार्गव )
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवेश सिंगला ने वीरवार को जिला सैनिक बोर्ड स्थित लीगल ऐड क्लिनिक का दौरा किया। इस अवसर पर क्लिनिक में ड्यूटी पर तैनात पीएलवी (एक्स सर्विसमैन) गुरवैल सिंह भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की वीर परिवार सहायता योजना 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सैनिकों के परिवारों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिसिटी सामग्री भी वितरित की गई। प्रवेश सिंगला ने बताया कि सिरसा जिले के 12 अन्य गांवों में भी लीगल ऐड क्लिनिक स्थापित किए गए हैं, जहां पैनल अधिवक्ता और पीएलवी द्वारा आमजन को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने नालसा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इस नंबर पर संपर्क कर कोई भी व्यक्ति कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है।

Back To Top