Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी शर्त को तुरंत हटाए बीजेपी सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला*

ऐलनाबाद , 11 अप्रैल( रमेश भार्गव ): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बताया कि, रविवार 12 अप्रैल से, वे मंडियों का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 12 अप्रैल को कैथल और जींद, 13 अप्रैल को भिवानी और हांसी एवं 15 अप्रैल को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा मंडियों में जाएंगे। किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को लेकर बात करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को परेशान करने के लिए बीजेपी सरकार ने बेमतलब की शर्तें लगाई हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार किसानों को परेशान कर रही है। मंडियों में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करके प्रताड़ित किया जा रहा है। बीजेपी सरकार द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी शर्त थोपे जाने से किसानों को फसल बेचने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। सरकार का यह तर्क बेहद बेतुका है कि ये शर्तें फसल खरीद घोटालों को रोकने के लिए लगाई गई हैं। किसानों पर शर्तें थोपने की बजाय सरकार अपने अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत पर लगाम लगाए तो घोटाले ही नहीं होंगे। मंडियों में किए जा रहे घोटालों के लिए सरकार जिम्मेदार है न कि किसान। बीजेपी सरकार बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी शर्त को तुरंत हटाकर किसानों को राहत दे। नहीं तो इनेलो पार्टी किसानों को साथ लेकर बड़ा फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि किसान जहां बीजेपी सरकार से त्रस्त है वहीं कुदरत की मार ने भी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर कर दिया है। पिछले सोमवार और मंगलवार को हुई बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। हमारी मांग है कि सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देकर किसानों को राहत प्रदान करे।

Back To Top