Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

बीते सप्ताह सिरसा पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग व मोबाइल इस्तेमाल करने वाले 340 वाहनों के काटे चालान ।

ऐलनाबाद, 13 अप्रैल( रमेश भार्गव) एसपी दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी के तहत ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने बीते सप्ताह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले 340 वाहनों के चालान किए। सुखदेव सिंह, यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत ड्रंकन ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 97 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट और तेज गति से दुपहिया वाहन चलाने वाले 119, ओवरस्पीड और गलत लेन बदलने वाले 61 तथा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 63 वाहनों के चालान काटे गए।पुलिस द्वारा केवल चालान ही नहीं किए गए, बल्कि आमजन को जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों की विशेष जांच भी की गई। बस चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Back To Top