Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

मजदूर को झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाने का आरोप, एसपी कार्यालय के बाहर धरना

-अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हनुमानगढ़। जिले के हरीपुरा गांव के एक मजदूर को कथित रूप से झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाने के आरोप को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमेटी हनुमानगढ़ के बैनर तले ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष मजदूर को न्याय दिलाने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन लगातार जारी रखा जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए धरने को अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि वर्ष 202 एफआईआर का मामला संगरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि हरीपुरा गांव का एक मजदूर, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, उसे साजिश के तहत एनडीपीएस मामले में फंसा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में करीब पांच किलो डोडा पोस्त रखवाया गया और बाद में पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मजदूर की अपने पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी रंजिश के चलते उसे फंसाने की योजना बनाई गई। उनका कहना है कि पूरे गांव के लोग मजदूर को निर्दोष मानते हैं और इस संबंध में कई ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष भी अपनी बात रखी है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब मामले की जांच संगरिया थाना से स्थानांतरित होकर तलवाड़ा थाना पहुंची तो उन्हें निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किए बिना मजदूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मजदूर पिछले करीब 15 दिनों से जेल में बंद है।
धरने में शामिल लोगों ने जिला पुलिस की डीएसटी शाखा के एक अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि संबंधित अधिकारी ने जानबूझकर मजदूर को फंसाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी निष्पक्ष जांच करने के बजाय पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की मांग भी उठाई।
ग्रामीणों और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमेटी हनुमानगढ़ पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्दोष व्यक्ति को न्याय दिलाने की मांग की।
धरने के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो हरीपुरा सहित आसपास के गांवों के लोग आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक धरना-प्रदर्शन और जनसंघर्ष जारी रहेगा। मनीराम मेघवाल भगवानाराम बाजीगर मुख्तयार भगत प्रहलाद मरूआ जरनेल तरसें आदि उपस्थित रहे

Back To Top