Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद का पौध वितरण अभियान

-भगत सिंह चौक पर 500 पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक बहिष्कार की दिलाई शपथ
हनुमानगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम शाखा द्वारा गुरुवार को भगत सिंह चौक पर पौध वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगभग 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उत्पादों के बहिष्कार की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का आह्वान किया। शाखा महासचिव प्रदीप मित्तल ने उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि बढ़ता प्रदूषण और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग प्रकृति के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। परिषद द्वारा चलाया गया यह अभियान लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
कार्यक्रम के दौरान परिषद सदस्यों ने राहगीरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को पौधे वितरित करते हुए उन्हें अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने भी पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष महेश जसूजा, महासचिव प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, संरक्षक सुरेंद्र गाड़ी, अंजू बंसल, राजेंद्र कासनियां, सुमन चावला, उपाध्यक्ष अंकुर मुंजाल, सहकोषाध्यक्ष विजय मित्तल, संगठन मंत्री राज तिवाड़ी, प्रचार मंत्री विनोद शेखावत, पर्यावरण संयोजक नरेश मेहन, विकास गुप्ता, सत्यदेव आर्य, नगीना बाई, महावीर बंसल, मनोज गोयल, हरीश नागपाल, नरेश नारंग, राजेंद्र नागपाल, कुलदीप सिंह ढिल्लों, उग्रसेन नायक तथा हरीश कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परिषद पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Back To Top