Flash Story
आरटीई भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग
ऐलनाबाद कांग्रेस की बैठक, 9 अगस्त को सिरसा में जिलास्तरीय सम्मेलन
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

ब्रैस्ट व सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : जिला कलक्टर

-सर्जन सप्ताह के तहत सेमीनार आयोजित, एचपीवी वैक्सीनेशन पर दिया विशेष जोर
हनुमानगढ़। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (एएसआई) के बैनर तले मनाए जा रहे सर्जन सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को टाउन के राजकीय चिकित्सालय में भटनेर सर्जिकल सोसायटी, एएसआई, आईएमए एवं राजकीय चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, विशिष्ट अतिथि पीएमओ डॉ. शंकर सोनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसआई के राष्ट्रीय ईसी सदस्य डॉ. एम.पी. शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर तथा एचपीवी वैक्सीनेशन संबंधी जागरूकता पोस्टरों के विमोचन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए तथा किसी भी प्रकार के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से कैंसर जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। डॉ. यादव ने एचपीवी वैक्सीनेशन को महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि इसके बारे में समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे जनजागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पीएमओ डॉ. शंकर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसकी समय पर जांच और वैक्सीनेशन के माध्यम से काफी हद तक रोकथाम संभव है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक टीकाकरण अवश्य कराएं। डॉ. सोनी ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सा विभाग लगातार प्रयासरत है ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एएसआई के राष्ट्रीय ईसी सदस्य डॉ. एम.पी. शर्मा ने कहा कि ब्रैस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही स्वास्थ्य चुनौतियां हैं, लेकिन जागरूकता, नियमित जांच और एचपीवी वैक्सीनेशन के माध्यम से इनके जोखिम को काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जारी किए गए जागरूकता पोस्टर अस्पताल के गायनी एवं मरीज क्षेत्रों में लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक आवश्यक जानकारी पहुंच सके। डॉ. शर्मा ने कहा कि सर्जन सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है।
सेमीनार में उपस्थित महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ब्रैस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्वयं जांच की प्रक्रिया, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. एसएस गेट, डॉ. संदीप भाकर, डॉ. अशोक जांगिड़, डॉ. वेदपाल बिजारणिया, डॉ.नेहा ग्रोवर, डॉ. विनोद नेहरा, डॉ. सुमन मेघवाल, डॉ. रूचिका अग्रवाल, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. रमेश बरायच, डॉ. केके शर्मा, डॉ. बहाल सिंह, डॉ. रिपुदमन धारीवाल, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, नर्सिंग सुप्रिडेंट वेदप्रकाश मौजूद थे।
Back To Top