Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

*69 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार एक युवक काबू* ।

*69 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार एक युवक काबू* ।

 

ऐलनाबाद, 12 जुलाई(रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र से कार सवार युवक को 69 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बड़ागुढ़ा की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बड़ागुढ़ा के नजदीक पंहुची तो सामने से कार में सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो गाड़ी अचानक बंद गई।पुलिस पार्टी ने शक के आधार कार सवार युवक हीरा सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी बड़ागुढ़ा ,जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी सुभाष चंद्र की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच बड़ागुढ़ा थाना को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top