Flash Story
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया

ऐलनाबाद 18 जुलाई (रमेश भार्गव) कल शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुँचकर आदरणीय श्री सोनम वांगचुक जी से मुलाक़ात कर उनके शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। यह किसी एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की खो रही विश्वसनीयता और जवाबदेही की लड़ाई है…
जब मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के सपने बार-बार पेपर लीक, अव्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ने लगें तब मौन रहना भी अन्याय का साथ देने जैसा है। लोकतंत्र में ग़लत का विरोध करना और सच के लिए संघर्ष करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार को किसी भी सत्ता के अहंकार से दबाया नहीं जा सकता।
जो सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी आवाज़ को अनसुना करती है, वह यह न भूले कि इतिहास गवाह है कि जनता की आवाज़ को दबाया जा सकता है लेकिन हराया नहीं जा सकता। सत्ता की ताकत जनता के विश्वास से चलती है और जब वही विश्वास टूटने लगता है तो सबसे मज़बूत सिंहासन भी डगमगाने लगते हैं।
हम स्पष्ट करना चाहते है है कि देश के युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती से इस संघर्ष के साथ खड़े हैं। सरकार को चेतावनी है कि वह अहंकार छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाए, युवाओं की जायज़ माँगों पर तत्काल निर्णय ले और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करे।
यह वही सरकार है जिसे जनदबाव के आगे कई बार अपने फैसले बदलने पड़े हैं। इसलिए सत्ता यह भ्रम न पाले कि युवाओं की आवाज़ को अनदेखा कर देगी। जिस दिन देश का युवा एकजुट होकर अपने भविष्य के लिए खड़ा हो जाता है उस दिन सत्ता को जनता की इच्छा के आगे झुकना ही पड़ता है।

Back To Top