Flash Story
विद्यालय प्रबंधन को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सालासर बालाजी मंदिर में किए दर्शन
सोनम वांगचुक के समर्थन में कोहला गांव में निकली मौन रैली*
राजकिय विधालय मिठनपुरा में बाल कल्याण समिति ने पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर बच्चों को किया सचेत
कलियुग में भगवान के नाम-संकीर्तन से ही संभव है भवसागर से पार होना : महंत श्री भरतमुनि जी महाराज
छात्रों की आवाज़, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित के मुद्दे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी कांग्रेस :कुमारी सैलजा
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने नोहर सेक्टर का किया दौरा, थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार करवा : निष्पक्ष पत्रकारिता, सादगी और मानवीय मूल्यों के पर्याय
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने नोहर सेक्टर का किया दौरा, थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने नोहर सेक्टर का किया दौरा, थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

हनुमानगढ़। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज नोहर सेक्टर का दौरा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नोहर तथा पुलिस थाना नोहर, गोगामेड़ी, भादरा एवं भिरानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव नेठराणा में अभिषेक शर्मा हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा निष्पक्ष, प्रभावी एवं त्वरित अनुसंधान के निर्देश दिए।

 

दौरे के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नोहर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्त अधिकारियों एवं सेक्टर नोहर के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति, स्थानीय समस्याओं एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, नशा तस्करों एवं अन्य संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, आमजन को जागरूक करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण तथा फरार एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना नोहर, गोगामेड़ी, भादरा एवं भिरानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड संधारण, पुलिस मैस, जब्त वाहनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित मालखाना वस्तुओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसरों की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, हवालात की सुरक्षा तथा पुलिस मैस की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थाने के एचएम (HM) कार्यालय का भी अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत ऑपरेटरों से 1930 साइबर पोर्टल, सीसीटीवी नेटवर्क एवं राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित अन्य ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन एवं उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक थाना क्षेत्र में चिन्हित साइबर अपराध हॉटस्पॉट, यातायात हॉटस्पॉट एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी लेकर उन पर प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रत्येक थाने में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, कार्यप्रणाली तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए आमजन के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, बीट व्यवस्था को मजबूत करने, नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस थाना गोगामेड़ी में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगामी गोगामेड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुलिस थाना भिरानी के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अंतरराज्यीय सीमा पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों, अवैध तस्करी एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, नियमित नाकाबंदी, सघन गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच के निर्देश दिए।

Back To Top