Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

लाखों रूपए की 31.38 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू* ।

*लाखों रूपए की 31.38 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू* ।

 

ऐलनाबाद,20 जुलाई (रमेश भार्गव )नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक को लाखों रूपए की 31 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम को शक होने पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सन्नी पुत्र पालाराम निवासी चंडीगढ़िया मोहल्ला, वाल्मीकि चौक, सिरसा के रूप में हुई है। राजपत्रित अधिकारी डीएसपी राजेश कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच शहर थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Back To Top