Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

*खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, छात्राओं ने उत्साह के साथ दिखाया खेल कौशल*

*खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, छात्राओं ने उत्साह के साथ दिखाया खेल कौशल*6

 

ऐलनाबाद , 20 जुलाई( रमेश भार्गव )

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बाकलां (स्कूल कोड 2904) में आज नाथूसरी चौपटा खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 20 से 22 जुलाई तक छात्राओं तथा द्वितीय चरण में 23 से 25 जुलाई तक छात्रों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। दोनों वर्गों में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अनेक खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें नाथूसरी चौपटा खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उद्घाटन दिवस पर छात्राओं के जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक चौधरी भरत सिंह बेनीवाल रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दड़बा कलां की सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल, खंड शिक्षा अधिकारी श्री सतबीर सिंह ढिडारिया, खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री उमेद ढाका, जोनल सचिव खेल श्री शिशपाल ढाका, सहायक नोडल श्री हनुमान (डी.पी.ई.), विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण तथा श्री पवन कुमार (डी.पी.ई.) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए जलपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों एवं आगंतुकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। खिलाड़ियों ने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन में खंड के सभी शारीरिक शिक्षा अध्यापकों (पी.टी.आई./डी.पी.ई.) ने रेफरी एवं निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव, निष्पक्ष निर्णय तथा समर्पित सेवाओं के कारण सभी प्रतियोगिताएँ खेल भावना एवं पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दरबा कलां के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं विद्यालय के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, सेवा भावना एवं अथक परिश्रम से आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

सभी उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय परिवार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं।

Back To Top