मेहनतकश लोग अपनी मंजिल को अवश्य पा लेते हैं: ओएसडी संदीप मेहता*
*सीएम विंडो एमीनेंट पर्सन पिंचू कालड़ा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी संदीप मेहता, बुके देकर किया स्वागत*
ऐलनाबाद/रानियां, 25 जुलाई (रमेश भार्गव) वाणिज्य, उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी संदीप मेहता रानियां में सीएम विंडों एमीनेंट पर्सन पिंचू कालड़ा के बीडीओ दफ्तर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। पंजाबी महासभा के सदस्यों की ओर से यहां पहुंचने पर ओएसडी संदीप मेहता का बुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नगरपालिका रानियां के चेयरमैन मनोज सचदेवा, मार्कीट कमेटी रानियां के चेयरमैन ललित मोहन पोपली, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रभान कामरा पार्षद पवन कालड़ा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सरोज बाला, जनता धर्मशाला ट्रस्ट के उपप्रधान उमेश मेहता, राजकुमार मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सीएम विंडों एमीनेंट पिंचू कालड़ा ने संदीप मेहता व उनकी माता पुष्पा देवी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। संदीप मेहता ने पंजाबी महासभा के सदस्यों के साथ पारिवारिक व राजनीतिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, राजनीति, समाजसेवा, साइंस व खेल सहित जो भी क्षेत्र हो उसमें आगे बढऩे के लिए मेहनत जरुरी है। जो लोग मेहनत करते हैं वह अपनी मंजिल को अवश्य पा लेते हैं। इसलिए मेहनत करने से कभी नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता तभी कदम चूमती है जब इंसान परिश्रम करता रहता है। युवा पीढ़ी को इधर-उधर की चीजों पर ध्यान देने की बजाए अपना फोकस पढ़ाई व खेलकूद पर करना चाहिए। आज जितने भी लोग उच्च पदों पर आसीन है उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। तभी उन्हें सफलता हासिल हुई है। संदीप मेहता ने कहा कि आज रानियां आकर परिवार के लोगों से मिलकर बड़ी खुशी महसूस हुई है। पुष्पा देवी ने कहा कि उनके दोनों बेटे इस मुकाम पर पहुंचे है यह उनकी लग्न व मेहनत का परिणाम है। बच्चों को अपने माता-पिता का अनुसरण करते हुए उनसे सीख लेते हुए आगे बढऩा चाहिए। मां-बाप अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। जिनके संस्कार अच्छे होते हैं वह नशा व अन्य बुराइयों से दूर रहते हैं। सीएम विंडो एमीनेंट पर्सन पिंचू कालड़ा ने कहा कि ओएसडी संदीप मेहता के परिवार से उनके गहरे संबंध है। यह पूरा परिवार ही समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणीय रहा है। इस मौके पर ओम प्रकाश कालड़ा, संदीप सरदाना, सन्नी कालड़ा, हिमांशु कालड़ा, रमन कालड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
फोटो संदीप मेहता का स्वागत करते हुए पंजाबी महासभा के सदस्य।

