Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सीमावर्ती टिब्बी कस्बे में पुलिस की सघन नाकाबंदी, संदिग्धों पर कड़ी नजर

ऐलनाबाद,27 जुलाई (रमेश भार्गव) हरियाणा सीमा से सात किलो मीटर दूर स्थित राजस्थान के कस्बा टिब्बी में अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
टिब्बी थानाधिकारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने सुनसान स्थानों, खंडहरनुमा भवनों तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की।
थानाधिकारी राकेश सांखला ने बताया कि जिले में अपराध, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा अपराधियों में कानून का भय कायम रखना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top