Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

जमीन कुर्की पर भड़के किसान नेता, SDM को दी दो टूक चेतावनी

हनुमानगढ़। किसानों की कृषि भूमि की कुर्की एवं नीलामी की कार्रवाई को लेकर किसान नेताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान नेता रघुवीर वर्मा ने उपखंड अधिकारी रवि कुमार को खरी-खरी सुनाते हुए दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि किसानों की जमीन कुर्क करने का प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रघुवीर वर्मा ने कहा कि किसानों की जमीन उनकी रोजी-रोटी का सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एक एसडीएम ने किसानों से उनकी जमीन छीनने का प्रयास किया था, जिसका किसानों ने पुरजोर विरोध किया और आखिरकार उन्हें हनुमानगढ़ से विदाई लेनी पड़ी। वर्मा ने वर्तमान एसडीएम रवि कुमार को चेताते हुए कहा कि “आप ऐसा प्रयास कतई मत करना। किसानों की जमीन कुर्क करने की कार्रवाई हुई तो किसान सभा चुप नहीं बैठेगी।”
किसान नेता ने कहा कि किसान पहले ही कर्ज, महंगाई, फसल लागत और उचित भाव नहीं मिलने की मार झेल रहा है। ऐसे में उसकी कृषि भूमि कुर्क या नीलाम कर देना उसके पूरे परिवार की आजीविका छीनने के समान है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों की मजबूरी और परिस्थितियों को समझना चाहिए, न कि उनकी जमीन पर कुर्की की कार्रवाई करनी चाहिए।
वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किसान सभा किसानों की जमीन कुर्क नहीं होने देगी। इसके लिए चाहे आर-पार की लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े, किसान पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए और कुर्की एवं नीलामी की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।
इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हनुमानगढ़ तहसील क्षेत्र में किसानों की कृषि भूमि की कुर्की एवं नीलामी पर रोक लगाने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इस मौके पर रघुवीर वर्मा, प्रह्लाद बहलोलनगर, वेद मक्कासर, विनोद वर्मा एडवोकेट, देवीलाल, योगेश वर्मा सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।

Back To Top