Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

कांग्रेस नेता अश्विनी पारीक एवं कांग्रेस नेत्री पुष्पा पारीक टी जी पी प्रोग्राम के आवासीय शिविर में भाग लेने पहुंचे दिल्ली।

कांग्रेस नेता अश्विनी पारीक एवं कांग्रेस नेत्री पुष्पा पारीक टी जी पी प्रोग्राम के आवासीय शिविर में भाग लेने पहुंचे दिल्ली।

इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी द्वारा संचालित कार्यक्रम द गुड पोलिटीशियन के प्रथम 10 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम की शुरुवात नई दिल्ली से हुई
कार्यक्रम में हनुमानगढ़ से कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक तथा प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस पुष्पा पारीक का चयन हुआ है पारीक दम्पति आज सुबह दिल्ली स्थित डॉन बोस्को स्कूल ओखला में इस 9 महीने के इस कार्यक्रम के पहले 10 दिवसीयआवासीय शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे है।
कांग्रेस नेत्री पुष्पा पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन लिए गए जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से हजारों लोगों ने आवेदन किया उसके बाद चयनित राजनेताओं का टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया गया तथा पूरे भारत तीन बड़े शहरों नागपुर, दिल्ली, बैंगलोर में पूर्व में 2 दिवसीय आवासीय बूट कैंप आयोजित किया गया जिसमें साक्षात्कार एवं अन्य एक्टिविटी के आधार पर अंतिम 150 में से 45 राजनीतिक जनों का चयन किया गया और हनुमानगढ़ जिले से मेरा चयन होना बहुत बड़े गर्व का विषय है
इसके बाद अंतिम रूप से पूरे भारत से विभिन्न राजनीतिक दलों से 50 राजनेताओं का चयन हुआ है और 2019 से अब तक के काल खंड में यह पहली बार हुआ कि राजनीतिक रूप से सक्रिय किसी दम्पति का चयन एक साथ हुआ हो
यह पूरे हनुमानगढ़ की राजनीति के लिए एक गौरव का विषय है कि राजनीति को स्वच्छ करने के लिए उसूलो के पक्के और ईमानदार छवि वाले लोगों को राजनीति की ट्रेनिंग देने के लिए इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुवात की गई है
सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि पहले दिन स्वागत, पंजीकरण आदि के बाद वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर राजदीप सरदेसाई का सत्र हुआ जिसमें उन्होंने राजनीतिक यात्रा में नैतिक मूल्यों और अच्छे राजनेताओं पॉलिटिक्स में आगे लाने के विषय में विस्तार से अपने विचार रखे
पारीक ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से राजनीति में मीडिया की भूमिका एवं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के विषय में प्रश्न पूछ उनके विचार जाने
एक प्रश्न के उतर के संदर्भ में उन्होंने राजस्थान से सांसद संजना जाटव और राजकुमार रोत का उदाहरण देते हुए बताया कि दोनों ने राजनीति में बिना पारंपरिक राजनीति के प्रभाव से इतर अपनी जगह बनाई है
पारीक ने कहा कि द गुड पॉलिटिशियन ( टी जी पी) कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से प्रतिभागी आए है जिसमें बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों हिस्सा ले रही है

Back To Top