Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

मुक्तिधाम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित विकास कार्यों पर हुई चर्चा

राजसमंद। जिला मुख्यालय पर भीलवाड़ा रोड स्थित मुक्तिधाम सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भीलवाड़ा रोड स्थित मुक्तिधाम परिसर में आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा नई कार्यकारिणी का चुनाव करना था, जिसे सर्वसम्मति से संपन्न किया गया।

नई कार्यकारिणी में डॉ आनंद श्रीवास्तव और बंसीलाल रांका को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया है। जयसिंह राणावत को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चंचल नंदवाना कोषाध्यक्ष और रवि गर्ग सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोहरलाल व्यास, उपाध्यक्ष पद पर डॉ जेसी शर्मा, सह कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्रेश नंदवाना और सह सचिव के रूप में धर्मेंद्र बंधु तथा अमित वर्मा को मनोनीत किया गया है।

इसके अतिरिक्त, महेंद्र सुराणा, नरेंद्र चौधरी, कमलेश सनाढ्य, लेखपाल चौधरी, हेमंत गुर्जर और प्रवीण बोल्या, संदेश पगारिया, ओम खंडेलवाल, हेमन्त गुर्जर, हर्षित नंदवाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

बैठक के दौरान डॉ आनंद श्रीवास्तव, रवि गर्ग, मनोहर लाल व्यास, जगदीश शर्मा, शंकरलाल भाटी, चंचल नंदवाना, अमित वर्मा, संजय बोल्या, मोहनलाल शर्मा, सुरेश टेलर, भानु चौधरी, चंद्रेश नंदवाना, धर्मेंद्र बंधु, लेखपाल चौधरी, महेंद्र सुराणा समेत शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मुक्तिधाम परिसर के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान गार्डन का विकास, पौधारोपण, शेड निर्माण, पेयजल सुविधा और स्नानघर बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी ने इन विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया, जिससे मुक्तिधाम परिसर का और अधिक बेहतर रखरखाव किया जा सके।

Back To Top