Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

11 सूत्रीय मांगों को लेकर डिस्कॉम श्रमिक संघ का आंदोलन शुरू*

11 सूत्रीय मांगों को लेकर डिस्कॉम श्रमिक संघ का आंदोलन शुरू*

*- जिले के सभी उपखंडों में सहायक अभियंताओं को सौंपा प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन*

हनुमानगढ़। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं निगम हित से जुड़े 11 सूत्रीय मांग-पत्र के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर प्रथम चरण के आंदोलन के तहत शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले के सभी विद्युत उपखंडों में प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्कॉम के नाम ज्ञापन सौंपे गए। संगठन की ओर से हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ शहर, हनुमानगढ़ ग्रामीण, गोलूवाला, पीलीबंगा, रावतसर, पल्लू, गोगामेड़ी, नोहर शहर व ग्रामीण, भादरा शहर व ग्रामीण तथा संगरिया शहर व ग्रामीण सहित सभी संबंधित उपखंडों के सहायक अभियंताओं को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सोजत रोड, पाली में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत 11 सूत्रीय मांग-पत्र को लेकर प्रथम चरण में ज्ञापन सौंपने की कार्रवाई की गई।

संगठन की प्रमुख मांगों में वर्ष 1996 से 2019 तक के शेष पात्र अनुकम्पा नियुक्त कर्मचारियों को एलडीसी पद पर समायोजित करने, तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति, वर्क चार्ज तथा लंबित डीपीसी एवं रिव्यू डीपीसी का शीघ्र निस्तारण करने की मांग शामिल है। इसके अलावा अंतर-डिस्कॉम मानवीय स्थानांतरण नीति लागू करने तथा विधवा, आश्रित एवं दुर्घटना से दिव्यांग कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई।

मीटर लैब में वर्ष 1993, 1994 एवं 1995 के आईटीआई धारक मीटर रीडर कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से टाइम स्केल एवं सेवा लाभ देने, लंबित मामलों में पुनः विकल्प का अवसर उपलब्ध कराने तथा मीटर लैब, विजिलेंस, सिविल/टेक्निकल ऑडिट, ट्रेनिंग विंग और स्टोर्स में आवश्यक तकनीकी पद सृजित करने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

संगठन ने एसीपी का 3, 12, 21 एवं 30 वर्ष का लाभ नियुक्ति तिथि से देने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस, ओवरटाइम एवं अन्य लंबित भत्तों का भुगतान करने तथा वर्ष 2004 के कर्मचारियों को आरजीएचएस कैशलेस सुविधा और ओपीएस संबंधी स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग रखी।

इसके साथ ही 33/11 केवी जीएसएस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बाउंड्री वॉल, सेफ्टी किट एवं नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा स्थायी तकनीकी कार्यों के ठेकाकरण की समीक्षा करने की मांग की गई। नवनियुक्त टेक्नीशियन-III एवं अन्य तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड ड्यूटी से पहले अनिवार्य सेफ्टी ट्रेनिंग, पीपीई और सुपरवाइज्ड ट्रेनिंग देने पर भी जोर दिया गया।

एफआरटी, बीआई-सीटीएस, आरडीएसएस/एएमआईएसपी तथा ठेका एवं सामग्री संबंधी तकनीकी व वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और तकनीकी ऑडिट कराने की मांग भी उठाई गई। पुराने कार्यालय भवनों में पेयजल, शौचालय, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नियमित कर्मचारी शिकायत और सुरक्षा प्रशिक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने की कार्रवाई जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष आत्माराम, कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह पुन्नी, संयुक्त महामंत्री सुशील कुमार, विजेंद्र कुमार पुनिया सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में पूरी की गई।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र एवं समयबद्ध सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन के आगामी चरणों को निगम क्षेत्र में और व्यापक कि

या जाएगा।

Back To Top