Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में जिला हनुमानगढ़ में आमजन को सुरक्षित, पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करने के लिए ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थानÓ अभियान शुरू किया गया। शनिवार से शुरू हुए अभियान के तहत शिक्षण संस्थाओं में ‘स्कूल ईट राइट डेÓ एक्टीविटी आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बच्चों को सुरक्षित खान पान एवं बाजार से शुद्ध उत्पादों का चयन कर खरीदने की जानकारी दी गई। इसके अलावा खाद्य पदार्थो के सघन नमूनीकरण एवं निरीक्षण अभियान के अनेक दुकानों का निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थानÓ अभियान के तहत शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में संचालित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं रावतसर में विकास मॉडल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. नवनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से खाद्य मिलावट, फूड लेबल, पैकेजिंग, खाद्य पदार्थों से संबंधित बीमारियों एवं उनसे होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल एवं पैकेजिंग पर अंकित आवश्यक जानकारियों की जांच करने तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों को स्वस्थ टिफिन, पौष्टिक नाश्ता, श्रीअन्न के उपयोग, हाथ धोने के सही तरीके और खाद्य पदार्थों के लेबल पढऩे के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. नवनीत शर्मा ने बच्चों से स्वस्थ खानपान के बारे में प्रश्न पूछें तथा बच्चों ने भी सहर्ष जवाब दिया। इसके उपरांत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कक्षा 11वीं की विजेता छात्रा दीक्षा कुमारी को विद्यालय का फूड एबेस्डर बनाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपम चोयल, रफीक मोहम्मद एवं संजय कुमार ने बच्चों को पोषण खाद्य सामग्री खाने संबंधी जानकारी दी गई।

डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को ही खाद्य पदार्थों के सघन नमूनीकरण एवं निरीक्षण अभियान आयोजित किया गया। इसके तहत जंक्शन स्थित जीडी फूड एण्ड ऑयल कम्पनी से सरसों का तेल (सुदर्शन ब्राण्ड) का खाद्य सैम्पल लिया गया। इस दौरान सरसों का तेल (सुदर्शन ब्राण्ड) के 1628 लीटर स्टॉक को सीज किया गया। सैम्पल को जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया। कम्पनी के संचालक राजकुमार ने बताया यह तेल श्रीगंगानगर से सप्लाई हो रहा है तथा उनके संस्थान मेें सरसो के तेल को केवल पैक किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के तहत आगामी कार्यवाही अमल मे लायी जावेगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपम चोयल, संजय कुमार एवं वाहन चालक गुरशरण सिंह उपस्थित रहे।

अभियान के तहत यह गतिविधियां होंगी आयोजित
3 से 7 अक्टूबर : डॉ. शर्मा ने बताया कि अभियान का संदेश ‘सुरक्षित खाएं-स्वस्थ रहें-स्थानीय खाएं-मिलावट को हराएंÓ रहेगा। अभियान के प्रारंभिक चरण में 3 एवं 5 अक्टूबर को ‘स्कूल ईट राइट डेÓ के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 6 एवं 7 अक्टूबर को ‘मिलावट को पहचानो-मिलावट को हराओÓ अभियान के तहत मिलावट के प्रति जागरूक किया जाएगा। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से दूध, घी, तेल, मसाले एवं मिठाइयों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के आसान तरीकों की जानकारी दी जाएगी। आमजन द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की मौके पर जांच कर उन्हें खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

8 से 12 अक्टूबर : डॉ. शर्मा ने बताया 8 व 9 अक्टूबर को ‘हेल्दी राजस्थान-हेल्दी थाली डेÓ के तहत स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के साथ कम नमक, कम चीनी और कम तेल के उपयोग का संदेश दिया जाएगा। फल, सब्जियां, दाल, दूध-दही और श्रीअन्न को स्वस्थ थाली का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। 11 एवं 12 अक्टूबर को ‘रीड द लेबल-ईट राइट, ईट सेफÓ गतिविधियां होंगी। आमजन को पैकेट बंद खाद्य सामग्री खरीदने से पहले एफएसएसएआई लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन नंबर, निर्माण एवं पैकिंग तिथि, बेस्ट बिफोर/एक्सपायरी डेट, सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी तथा शाकाहारी/मांसाहारी चिह्न देखने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह गतिविधियां अधिक आवाजाही वाले स्थानों जैसे मॉल, प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि पर भी आयोजित की जाएंगी।

13 से 16 अक्टूबर : उन्होंने बताया कि 13 एवं 14 अक्टूबर को ‘ईट राइट कैम्पस डेÓ के तहत कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कैंटीन की स्वच्छता, फूड हैंडलर्स का प्रशिक्षण, सुरक्षित पेयजल, हेल्दी एवं मिलेट मेन्यू तथा भोजन की बर्बादी रोकने पर विशेष जोर रहेगा। 15 एवं 16 अक्टूबर को ‘फूड वेस्ट-सेव फूड डेÓ के तहत होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन, हॉस्टल, मैरिज गार्डन, कैटरिंग प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भोजन की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान ‘उतना ही लें थाली में, जितना व्यर्थ न जाए नाली मेंÓ का संदेश दिया जाएगा। भोजन साझा करने, जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने और खाद्य अपशिष्ट को अलग रखने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।

Back To Top