Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प

चूरू, 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर की महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित राजस्थान के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी, सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा राज्य सरकार की विभिन्न महिला-केंद्रित योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर्स भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेश की महिला शक्ति के साथ संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ने से परिवार, समाज और प्रदेश की प्रगति को नई गति मिलती है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प मजबूत हो रहा है।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और विकास कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। प्रशासन का प्रयास है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आता है। इसलिए महिला शक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार गतिविधियों की दिशा में आगे बढ़ें। वहीं परिवेश में अन्य महिलाओं से भी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।

सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों व महिला सशक्तीकरण योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने तथा उनके कौशल को आजीविका के अवसरों में बदलने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह गतिविधियों, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका, नरेश कुमार, सीमा गहलोत, रमेश शर्मा, राजेन्द्र प्रजापत, चंद्रकला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, राजीविका महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Back To Top