Flash Story
राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*

– मनीष मक्कासर के नेतृत्व में डीसीसी कार्यालय से अम्बेडकर चौक तक रोष मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका*
हनुमानगढ़। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को हनुमानगढ़ कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डीसीसी कार्यालय पर एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए अम्बेडकर चौक तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अम्बेडकर चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।
जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और विपक्षी दल का संवैधानिक अधिकार है। यदि लोकतंत्र की आवाज उठाने वाले नेताओं पर पुलिस बल का प्रयोग किया जाता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की तानाशाही के सामने झुकने वाले नहीं हैं। जनता के मुद्दों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
मक्कासर ने कहा कि देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ मजबूत विपक्ष का होना भी जरूरी है। विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करवा रही है। हनुमानगढ़ कांग्रेस भी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंदर दादरी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र, संविधान और आमजन के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष का रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो परिस्थितियां पैदा की जा रही हैं, उनमें विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार को जनता और विपक्ष की बात सुननी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने या दबने वाले नहीं हैं और संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें असहमति व्यक्त करने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार भी शामिल है। यदि विपक्ष सवाल उठाता है तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए, पुलिस कार्रवाई के जरिए आवाज दबाना समाधान नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और लोकतंत्र की आवाज बुलंद रखने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आमजन के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे भी इसी तरह संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य रामेश्वर चावरिया, प्रेमराज नायक , पीसीसी प्रवक्ता भीमराज जाखड़, जिला उपाध्यक्ष गुरदीप चहल, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया,प्रदेश सचिव यूथ महिला कांग्रेस प्रियंका चाहर, प्रवक्ता मोहनलाल इंदलिया, महासचिव कालूराम गोदारा, गुरमीत चंदडा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू ,जिनेंद्र जैन बेबी, अग्रिम संगठन जिला अध्यक्ष वारिस अली, सुलोचना बावरी, सीताराम कड़वा, सुरेंद्र मारवाल, हरप्रीत सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़सरा, राजेश जोशी, रामचंद्र चौधरी, गुरप्रीत मान, विनोद गुरुसर, विकास जाखड़ ,अनूप चौधरी, रिछपाल मान, गंगाराम ,रवि गोविंद रेगर, साहिल, शाहरुख कुरैशी, आमिर खान, शाहरुख रोड़ावाली, यश चिलाना, पवन कुमार, लोकेंद्र भाटी, मान सिंह शाक्य, श्याम दास, आकाश नायक, रणवीर नायक बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Back To Top