Flash Story
मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग
तीन साल से अलग रह रहे दंपती को काउंसलर रेशमी सियाग ने फिर मिलाया
प्रताप सिंह चूड़ावत को शहीद का दर्जा व वनकर्मियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज
राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता

मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग

दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लालाजी-बालाजी मार्केट से पटाखा विक्रेताओं को हटाने की उठाई आवाज
हनुमानगढ़ । मुख्य बाजार स्थित लालाजी-बालाजी मार्केट में सीमित एवं रिहायशी क्षेत्र के बीच पटाखों की थोक व खुदरा बिक्री को लेकर बाजार के दुकानदारों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हनुमानगढ़ को प्रार्थना पत्र सौंपकर नियमों के विपरीत संचालित हो रही पटाखा बिक्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा बाजार एवं रिहायशी क्षेत्र से पटाखा दुकानों को हटाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में दुकानदारों ने कहा कि पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने Explosives Act, 1884 तथा Explosives Rules, 2008 का हवाला देते हुए कहा कि पटाखों के लाइसेंस प्राप्त गोदाम अथवा स्टोर के लिए निर्धारित सुरक्षा दूरी एवं अन्य नियमों का पालन जरूरी है। प्रार्थना पत्र में विशेष रूप से Explosives Rules की Schedule VII में निर्धारित सुरक्षा दूरियों का उल्लेख किया गया है।
दुकानदारों का कहना है कि पटाखों की मात्रा के अनुसार सुरक्षा दूरी निर्धारित होती है तथा रिहायशी मकान, सार्वजनिक भवन, दुकान एवं बाजार, स्कूल और अस्पताल जैसी जगहों से भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उनका आरोप है कि लालाजी-बालाजी मार्केट में पटाखों की बिक्री सीमित स्थान एवं रिहायशी क्षेत्र के बीच की जा रही है, जिससे किसी भी आकस्मिक आगजनी या विस्फोट की स्थिति में जनहानि का खतरा बना हुआ है।
प्रार्थना पत्र में दुकानदारों ने कहा कि केवल लाइसेंस होने के आधार पर किसी पटाखा विक्रेता को मुख्य बाजार अथवा रिहायशी क्षेत्र में भंडारण और बिक्री की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दुकानों और भंडारण स्थल की जांच करवाकर यह सुनिश्चित करने की मांग की कि संबंधित विक्रेता निर्धारित लाइसेंस, मात्रा, परिसर और सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि मुख्य बाजार और रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण करवाया जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित कर बाजार क्षेत्र से ऐसी गतिविधियों को हटाने के आदेश जारी किए जाएं।
प्रार्थना पत्र में दुकानदारों ने आशंका जताई कि भीड़भाड़ वाले बाजार में पटाखों के कारण किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने प्रशासन से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय रहते प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मनजीत सिंह प्रधान, विजय सोनी, विकास बड़गुजर, अमित कुमार, विक्की कुमार, परमानंद, अंकुश राजावत, संजय सिंह, प्रेम गोयल, दीपक सोनी, अभिजीत सोनी, इकबाल चानी और राहुल कुमार सहित अन्य दुकानदार शामिल रहे।

Back To Top