Flash Story
साइबर क्राइम ब्रांच (R4C) की चेतावनी: बिग बिलीयन डेज व ई-कॉमर्स फेस्टिवल सेल्स के दौरान फर्जी वेबसाइटों और लुभावने ऑफर्स से रहें सावधान
मोह उत्पन्न होने पर व्यक्ति होता है विषादग्रस्तः स्वामी श्री कमलानंद गिरि जी महाराज
संस्कार कॉलेज में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गिद्धा ने बांधा समां
लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ 14 अक्टूबर को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी माकपा
दिल्ली कूच से पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई, दो पदाधिकारी डिटेन
मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग
तीन साल से अलग रह रहे दंपती को काउंसलर रेशमी सियाग ने फिर मिलाया
प्रताप सिंह चूड़ावत को शहीद का दर्जा व वनकर्मियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज
राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*

लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ 14 अक्टूबर को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी माकपा

हनुमानगढ़। आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) की ओर से धान मंडी, हनुमानगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कामरेड रामेश्वर वर्मा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की कथित तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली, मनमर्जी से मुकदमे दर्ज करने, गिरफ्तारियां करने तथा आम नागरिकों को अपनी बात रखने के अधिकार से वंचित करने की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला हैं।
कामरेड रामेश्वर वर्मा ने कहा कि एफआईआर में जिस तरह से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता का नाम शामिल किया गया है, उसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि आज देशभर के लाखों युवा अपनी आवाज उठाने और अपनी मांगों को रखने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें वहां पहुंचने से रोक रही है। इसी प्रकार हनुमानगढ़ जिले में भी राज्य सत्ता के दबाव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने, विरोध दर्ज करवाने और न्याय की मांग करने का अधिकार है। इन अधिकारों को दबाने के किसी भी प्रयास का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
कामरेड रामेश्वर वर्मा ने घोषणा की कि लोकतंत्र पर हो रहे हमलों, मनमाने ढंग से मुकदमे दर्ज करने और राजनीतिक दबाव में की जा रही पुलिस कार्रवाई के विरोध में 14 अक्टूबर 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, क्षेत्र के जागरूक नागरिक और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद एवं पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
उन्होंने आम नागरिकों, लोकतंत्र समर्थक लोगों और बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए इस संघर्ष में भागीदारी निभाएं।
आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघुवीर वर्मा एडवोकेट, बसंत सिंह, आत्मा सिंह, शेर सिंह शाक्य, मोहन लोहरा, सरपंच बलदेव मक्कासर, रिछपाल सिंह सहित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back To Top