Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

चूनावढ बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के छाया शैड का अभाव, खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती धूप में बसों का इंतजार करते यात्री

( महेंद्र परवाना)—स्थानीय बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए छाया शैड नहीं होने से उन्हें बसों में यात्रा करने के लिए धूप में इंतजार करना पड़ रहा है यात्री खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती धूप में बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है यह समस्या आज की नहीं है यह लंबे समय से चली आ रही है इस तरफ किसी जनप्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है इस बस स्टैंड पर न ही तो पीने का पानी है और न हीं यात्रीयो के लिए कोई छाया शैड है और न हीं शौचालय की यहां व्यवस्था है महिला यात्रियों को तो शौचालय के अभाव में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है इतना ही नहीं इस बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था तक नहीं है जानकारी के अनुसार लंबे समय से यह समस्या चली आ रही है खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती धूप में जब यात्री सफर करने के लिए बस का इंतजार इस धूप में उन्हें करना पड़ रहा है जब धूप सहन नहीं होती तो अधिकांश यात्री दुकानों में शरण लेते देखे जा सकते हैं और जब किसी यात्री को पेशाब की दिक्कत होती है तो वह इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ता है इस जटिल समस्या के समाधान के लिए नेतागण भी सोए पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ।

Back To Top