Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार शुक्रवार को सालासर आए, बालाजी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की

नवरतन भारत

चूरू, 27 जून। सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार शुक्रवार को सालासर आए। उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश – प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, वासुदेव चावला, धर्मवीर पुजारी भी उनके साथ रहे।
श्रीहनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मनोज पुजारी, यशोदानंदन पुजारी सहित पुजारी परिवार ने पूजा- अर्चना करवाई तथा बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर राज्य मंत्री बाघमार का स्वागत किया।
राज्य मंत्री बाघमार ने सालासर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों, महिला एवं बाल विभाग की गतिविधियों तथा महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं की क्रियान्विति की समीक्षा की।
महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
सानिवि एक्सईएन ने विभिन्न कार्यों में प्रगति की जानकारी दी।
इस अवसर पर सीओ दरजाराम, नायब तहसीलदार अमरसिंह, नरेश कुमार, महावीर, सोहनलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back To Top