Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के अंतर्गत आज मकर संक्रांति के अवसर पर 101 बेटियों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया

  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के अंतर्गत आज मकर संक्रांति के अवसर पर 101 बेटियों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया । लॉयन्स क्लब के कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया आज मकर संक्रांति पर लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी के सदस्य हरीश जगवानी के बेटे कृष जगबानी के जन्मदिन के उपलक्ष में हरीश जगवानी ने बेटियों के साथ त्यौहार बनाने की क्लब के अध्यक्ष रवींद्र सिंगला के आगे इच्छा जाहिर की तो रविंद्र सिंगला ने तुरन्त उनका साथ देते हुए कहा कि ऐसी सेवा कार्य के लिए तो लॉयन्स हमेशा तैयार रहता है, बेटियों की सेवा तो हमारे क्लब का परम धर्म है, लॉयन्स क्लब सदस्य मनोज सिंगला ने बताया कि अपने परिवार के साथ तो हर बार लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाते हैं, लेकिन इस बार जो आनंद बेटियों के साथ मनाने में आया ऐसा आनंद आज से पहले कभी भी अनुभव नहीं किया । लॉयन्स सदस्य हरीश जगवानी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर आज 101 बेटियों को मूंगफली, रेवड़ी और गचक के पैकेट भेंट कर पहल की । ऐसी सोच को में सलाम करता हूं । बेटियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को बनती थी, मैं कामना करता हूं कि और भी लोग ऐसे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें । इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम से जुड़े राजेश दादरी लॉयन्स क्लब गौरव वेद, राधा कृष्ण सिंगला, महक गर्ग मौजूद थे।
Back To Top