Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सहजीपुरा में भारी बरसात से मकान की छत गिरी, तीन लोग घायल

हनुमानगढ़ टाउन के निकट स्थित गांव सहजीपुरा में शुक्रवार को भारी बरसात के कारण एक पक्के मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए। मनीष मक्कासर की जानकारी के अनुसार गांव के रांझा सिंह बाजीगर के मकान की छत पर बारिश का पानी भर गया था। रांझा सिंह बाल्टियों से पानी निकाल रहा था, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। उस समय परिवार के सदस्य कमरे के अंदर बैठे थे। घटना में रांझा सिंह की पत्नी परमजीत कौर (35), पुत्र गगनदीप (14) और पुत्र रवि कुमार (13) मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों जसपाल सिंह की मदद से घायलों को तुरंत हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। मौके पर गांव के सरपंच संदीप सिंह और अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। दो के एन जे मक्कासर में भी छत गिरने से किशोर घायलइसी दिन दूसरी घटना ग्राम पंचायत दो के एन जे मक्कासर में घटी, जहां बलबीर सिंह मजबी के मकान की छत गिरने से उनका 15 वर्षीय पुत्र अर्शदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी हनुमानगढ़ टाउन अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दोनों घटनाओं के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मक्कासर और सरपंच संदीप सिंह संधू ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और उनके मकानों का पुनर्निर्माण करवाया जाए, ताकि वे सुरक्षित आवास में रह सकें। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र राहत प्रदान करने की अपील की है।
Back To Top